मन की बात से नहीं पंजाब का हक देने से लोगों को मिलेगी राहत: विधायक आदिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के हलका शाम चौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया ने अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर केन्द्र सरकार से पंजाब का हक मांगा। इस मौके पर श्री आदिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि मन की बात सुना देने से ही लोगों का पेट नहीं भरेगा बल्कि कोरोना संकट की घड़ी में पंजाब का हक देने से जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा जोकि हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है इसे लहराकर हक मांगने का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा किए गए आह्वान पर आज प्रत्येक कांग्रेसी ही नहीं बल्कि आम जनता ने भी तिरंगा लहराकर पंजाब के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार के प्रति आवाज़ बुलंद की है।

Advertisements

विधायक आदिया ने कहा कि कैप्टन सरकार ने कोरोना से प्रदेश की जनता को बचाने के लिए पहले ही करफ्यू लगाने जैसा कदम उठा लिया था तथा इसके बाद ही केन्द्र सरकार ने कोई फैसला लिया था। परन्तु दुख की बात है कि बना किसी भेदभाव के प्रदेश की जनता की भलाई सोचने वाली प्रदेश सरकार को केन्द्र द्वारा कोई राहत न देना किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पर आरोप लगाने वाले भाजपा एवं अकाली नेताओं को आगे आकर जनता को सच बताना चाहिए कि अब तक केन्द्र ने पंजाब को कितनी राहत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर भेदभाव का आरोप लगाने वाले अकाली-भाजपा खुद इस महामारी का राजनीतिकरण कर रहे हैं। जिसके लिए जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने पंजाब के हक के लिए ध्वज लहराकर आवाज बुलंद करने के लिए प्रत्येक कांग्रेसी और आम जनता का धन्यवाद किया। इस दौरान तमाम मजदूर भाईयों एवं कर्मचारियों को मजदूर दिवस की बधाई भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here