

-गांव बस्सी गुलान हुसैन में भगवान वाल्मीकि मंदिर का नींव पत्थर रखा-
होशियारपुर। धर्म के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति मानवता की सच्ची सेवा कर सकता है तथा भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज भी हमारा मार्ग दर्शन कर रही हैं। उक्त बात विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने गांव बस्सी गुलान हुसैन में भगवान वाल्मीकि मंदिर का नींव पत्थर रखते हुए कही। विधायक अरोड़ा ने कहा कि आज का मानव भौतिकता की दौड़ में आध्यात्म से दूर होता जा रहा है तथा ऐसे में आध्यात्म के साथ लोगों को जोडऩे और भगवान वाल्मीकि जी महाराज की शिक्षाओं से भावी पीढ़ी को अवगत करवाने के लिए प्रयास बहुत जरुरी हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण कमेटी और गांव निवासियों को इस पुण्य कार्य की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व सरपंच नरवीर सिंह नंदी, बख्शीश सिंह, विनोद हंस महासचिव, मोहन लाल पहलवान पार्षद, तरसेम लाल बब्बू सिटी प्रधान, मंगू बब्बू, तरसेम लाल हंस चेयरमैन, राकेश कुमार प्रधान, विक्की गिल, हरी रीम आदिया जिला प्रधान भावाधस, देवी दास, सुरिंदर कुमार, देव आनंद, ओंकार दास, कमल कुमार, जोगिंदर, सुरिंदर शिंदा तथा काला सहित गांव निवासी मौजूद थे।












