Sunday, October 25, 2026
Home Politics शालीमार नगर वैल्फेयर सोसायटी ने किया विजय सांपला और तीक्ष्ण सूद का...

शालीमार नगर वैल्फेयर सोसायटी ने किया विजय सांपला और तीक्ष्ण सूद का सम्मान

DSC03927 DSC03925

होशियारपुर: शालीमार नगर वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से सोसायटी के सरपरस्त इंजी. मनीष कुमार गुप्ता (बिल्ला ब्रिक्स) के निवास स्थान पर केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला और सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद को सम्मानित करने हेतु एक समारोह करवाया गया। इस मौके पर सोसायटी केे पदाधिकारियों व सदस्यों ने मेहमानों का स्वागत करते हुए उन्हें मोहल्ले में हुए विकास कार्यों और शेष रहते कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विजय सांपला और तीक्ष्ण सूद ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर है और तेजी के साथ विकास कार्यो करवाए जा रहे हैं। इस दौरान सोसायटी की तरफ से श्री सांपला व श्री सूद को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आनंदवीर सिंह, मेयर शिव सूद, पार्षद राकेश सूद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू, अमित सांपला, यशपाल शर्मा, वेद प्रकाश के अलावा सोसायटी के प्रधान दलीप सिंह, तिलक राज शर्मा, बलराज सिंह, संदीप गुप्ता, रोहित गुप्ता, राहुुल गुप्ता, सतपाल गोयल तथा विजय ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here