पूर्व डी.पी.आर.ओ. मुसाफिर की नई सोच पुरानी बात पुस्तक का विमोचन

DSC04703-द स्टैलर न्यूज के संपादक संदीप डोगरा और होशियारपुर न्यूज के संपादक बिट्टू कश्यप ने दी बधाई
-प्रैस क्लब अध्यक्ष बलजिंदर पाल सिंह ने की पुस्तक की सराहना
होशियारपुर: साहित्य सदन होशियारपुर की तरफ से पूर्व डी.पी.आर.ओ. महिंदर सिंह मुसाफिर की बाल कवि पुस्तक नई सोच पुरानी बात रिलीज करने हेतु प्रैस क्लब में एक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अशोक पुरी प्रधान साहित्य सदन, बहादुर सिंह संंपादक मुलाजिम केन्द्र, हरमिंदर सिंह विर्दी प्रखाशत बसंंत सुहेल पब्लिकेशन तथा के.के. सैनी सेवा मुक्त डी.ई.ओ. ने समारोह की अध्यक्षता की। प्रैस क्लब के प्रधान वरिष्ठ पत्रकार बलजिंदर पाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल हुए तथा उन्होंने पुस्तक की विमोचन किया। इस अववसर पर अशोक पुरी ने कहा कि बच्चों को अपने सभ्याचार के साथ जोडऩे के लिए महिंदर सिंह मुसाफिर का यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि बीते समय में घरों में रोजमर्रा प्रयोग की वस्तुओं जिनका प्रयोग अब घरों में नाममात्र ही है संबंधी बहुत ही बढिय़ा ढंग से इस पुस्तक में बताया गया है। बहादुर सिंह ने कहा कि ममुसाफिर ने आम लोगों द्वारा घरों में प्रयोग हहोनेे वाली वस्तुओं को छोटेे-छोटेे घरेलू धंधों के माध्यम से तैैयार करने वाले कारीगरों जैसे दर्जी, घुमियार, धोबी, हलवाई, ललारी, जुलाहा, भठियारन, मलाह व मोची इत्यादि के कार्य कररने के ढंग तथा उनके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले औजारों संबंधी बच्चों को जानकारी देेने का प्रयास किया है। हरमिंदर ििसंह विर्दी ने कहा कि वह साहित्य की संंरचना करने वाले लेखकों का हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। प्रैस क्लब केे प्रधान बलजिंदर पाल सिंह ने कहा कि लेखक ने बीते समय दौरान घरों में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं जैसेे पक्खी, मधाणी, चरखा, चक्की, ढोल, जंंदरा, खूह इत्यादि की महत्ता बारे प्रकाश डाला है। जो निश्चित तौर पर बच्चों केे ज्ञान में बढ़ौतरी करेगा। इस मौके पर द स्टैलर न्यूज के संपादक संदीप डोगरा तथा होशियारपुर न्यूज के संपादक बिट्टू कश्यप ने भी विशेष तौर से पहुंच कर पुस्तक के लेखक महिंंदर सिंंह मुसाफिर को बधाई दी। समारोह के अंत में महिंदर सिंह मुसाफिर ने समारोह में पहुंचे समस्त मेहमानों तथा पत्रकार साथियों का धन्यवाद किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here