गैरराजनीतिक संस्था है भारत विकास परिषद: संजीव अरोड़ा

sanjiv-aroraहोशियारपुर। भारत विकास परिषद का गठन मानवता की सेवा के लिए हुआ है और इसका किसी भी तरह के राजनीतिक संगठन के साथ कोई संबंध नहीं है। उक्त जानकारी भारत विकास परिषद के प्रांतीय कनवीनर (नेत्रदान) संजीव अरोड़ा ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी। संजीव अरोड़ा ने कहा कि संस्था केवल मानवता की सेवा को समर्पित है और इसका हर सदस्य निस्वार्थ भाव के साथ संस्था के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसा सुनने में आ रहा है कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए संस्था को अपने पक्ष में बताने की चर्चाओं को जन्म दे रहे हैं, ऐसे में हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि भारत विकास परिषद अपने पांच सूत्रों पर चलते हुए कार्य करेगी और किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि से कोई लेनदेन नहीं है। उन्होंने कहा कि संस्था को अपने पक्ष में बताने वाले अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि संस्था को राजनीकित लाभ के लिए कोई इस्तेमाल न कर सके।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here