Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur शशी शर्मा, गौतम शर्मा एवं बेटी खुशी के निमित्त रखे श्री गरुड़...

शशी शर्मा, गौतम शर्मा एवं बेटी खुशी के निमित्त रखे श्री गरुड़ पुराण जी के पाठ का भोग 27 मई को

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज), रिपोर्टः राकेश भार्गव। 10 मई को शालीमार नगर होशियारपुर में रहने वाले राकेश शर्मा अपने परिवार एवं अन्य रिश्तेदारों, परिचितों के साथ पिछले वर्षों की तरह, इस बार भी बड़ी ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ वृन्दावन, वनारस एवं अयोध्या जी की यात्रा पर निकले थे। 17 मई की रात को सारी यात्रा संपन्न करके वापस होशियारपुर आ रहे थे कि पलवल हरियाणा के पास बस को आग लग गई। राकेश शर्मा का बेटा गौतम शर्मा अपनी जान की प्रवाह किए बिना, बस में सवार यात्रियों को बचाता रहा। अंतिम सांस तक सभी को बचा लेने की कोशिश में खुद को, अपनी माता शशी शर्मा को तथा अपनी भतीजी गौतम शर्मा खुशी को भयंकर आग की लपटों से न बचा पाया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार यदि गौतम ने अपना बलिदान न दिया होता तो न जाने और कितने घरों के चिराग बुझ गए होते।

Advertisements

होशियारपुर के साथ-साथ अन्य शहरों की बहुत सी राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने इस दुःख में शामिल होकर यहां परिवार को सांत्वना देने की कोशिश की, वहीं व्यापार मंडल होशियारपुर की और से 2 घंटे बाजार बंद करके, बिछड़ी‌ आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थनाएं की गईं। इस भयानक हादसे में होशियारपुर ने सुनीला भसीन, उनके जीजा अशोक भाटिया के साथ-साथ पूनम डडवाल को भी खो दिया। शशी शर्मा, गौतम शर्मा एवं बेटी खुशी के निमित्त रखे श्री गरुड़ पुराण जी के पाठ का भोग श्री शक्ति मंदिर होशियारपुर में सोमवार 27 मई को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक डाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here