Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh पुलिस ने नशामुक्त मुहिम की शुरुआत के लिए ”फतह कप” बास्केटबॉल इवेंट...

पुलिस ने नशामुक्त मुहिम की शुरुआत के लिए ”फतह कप” बास्केटबॉल इवेंट का किया आयोजन

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार जहाँ नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है वहीं पंजाब पुलिस द्वारा इस गंभीर समस्या के विरुद्ध लड़ाई दौरान आम लोगों में एकता और सहयोग की भावना पैदा करने के लिए विशेष नशा-विरोधी जागरूकता मुहिम शुरू की गई है। नशों के विरुद्ध इस विशेष जागरूकता मुहिम के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर और सीनियर पुलिस कप्तान (सीपीज़/एसएसपीज़) अपने-अपने जिलों में अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन करेंगे जिससे आम लोगों, नौजवानों, ग़ैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओज़), क्लबों आदि को नशों के विरुद्ध जागरूक करके इस लड़ाई का हिस्सा बनाया जा सके।

Advertisements

इस मुहिम दौरान बास्केटबॉल टूर्नामेंट, कबड्डी, क्रिकेट मैच, वालीबॉल, फ़ुटबॉल, साईकलोथन, जागरूकता कैंप, नाटक, नुक्कड़ नाटक, मैराथन, सेमीनार और सार्वजनिक बैठकों सहित विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी। इस मुहिम की शुरुआत फतेहढ़ साहिब के बाबा बन्दा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते शनिवार को फतेहढ़ साहिब पुलिस द्वारा करवाए गए ”फ़तह कप-सम्मिलित एवं उत्साही बास्केटबॉल इवेंट” के साथ हुई।

इस गतिविधि को नशों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने का प्रयास बताते हुए फतेहढ़ साहिब के सीनियर कप्तान पुलिस (एसएसपी) डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने कहा कि इस कदम से समाज, ख़ास कर नौजवानों को खेल के द्वारा जोड़ कर उनके जीवन अनुशासन और स्वस्थ जीवन, टीम वर्क पर ज़ोर दिया गया। इस इवेंट में सभ्य समय-सारणी के द्वारा 17 टीमों द्वारा कुल 16 मैच खेले गए जिसमें अंडर-14 लड़कों की चार टीमें, अंडर-17 लड़कों की पाँच टीमें, अंडर-17 लड़कियों की चार टीमें और सीनियर पुरूष वर्ग की चार टीमें शामिल थीं।

डॉ. रवजोत ने कहा कि फतह कप ने न सिर्फ़ प्रतिस्पर्धा रूपी मंच के तौर पर काम किया है बल्कि यह नशों के खतरों संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए भी अहम साबित हुआ। उन्होंने कहा कि इस पहलकदमी के द्वारा फ़तेहढ़ साहिब पुलिस ने अपने भाईचारे की भलाई के प्रति अपने समर्पण को और मज़बूत किया है। सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए एसएसपी ने कहा कि इस इवेंट दौरान व्यापक भागीदारी और समर्थन नशों के ख़ात्मे और तंदुरुस्ती और जोशीली प्रवृत्ति को उत्साहित करने के सामुहिक संकल्प को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here