Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस ने गिद्दड़बाहा में नये कोर्ट...

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस ने गिद्दड़बाहा में नये कोर्ट कंपलैक्स का आनलाइन किया उद्घाटन

चंडीगढ़/ गिद्दड़बाहा, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय चीफ़ जस्टिस रवि शंकर झा की तरफ से गिद्दड़बाहा में नये बने कोर्ट कंपलैक्स और रिहायशी ब्लॉक का आनलाइन विधि के द्वारा उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उनके साथ हाईकोर्ट के बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन माननीय जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालीया और अन्य पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस भी उपस्थित थे, जबकि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जस्टिस त्रिभुवन दहिआ जोकि श्री मुक्तसर साहिब सैशन डिविज़न के ऐडमिनिस्ट्रेटिव जज भी हैं, विशेष तौर पर इस शुभ मौके पर गिद्दड़बाहा पहुँचे।

Advertisements

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जस्टिस त्रिभुवन दहिआ ने इस नये कंपलैक्स के उद्घाटन के लिए रखे एक प्रभावशाली समागम में सबको नये कोर्ट कंपलैक्स बनने की बधाई दी और कहा कि यह नया कोर्ट कंपलैक्स न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की ज़रूरतों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। उन्होंने इस कंपलैक्स को हरा-भरा और साफ़ रखने की अपील करते हुये कहा कि इससे प्रत्येक के लिए न्याय प्रति हमारी वचनबद्धता को पूरा करने में हमारे सामर्थ्य में और विस्तार होगा। उन्होंने यहाँ पौधा भी लगाया और नयी बनी इमारत का निरीक्षण भी किया।

इससे पहले माननीय ज़िला और सैशन जज राज कुमार ने प्रत्येक का स्वागत किया और बताया कि इस कंपलैक्स के बनने से अदालतों की कार्य प्रणाली में और तेज़ी आयेगी। बार एसोसिएशन के प्रधान गुरमीत सिंह मान ने इस मौके पर माननीय जस्टिस साहिबान का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिले के डिप्टी कमिश्नर डाः रूही दुग्ग, एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल, मुक्तसर साहिब के समूह ज्यूडिशल अफ़सर साहिबान, बार एसोसिएशन के अधिकारी और मैंबर, निगरान इंजीनियर लोक निर्माण विपन बांसल भी उपस्थित थे।
——

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here