Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh राज्य के बस स्टैंडों में से हर तरह के नाजायज कब्ज़े आगामी...

राज्य के बस स्टैंडों में से हर तरह के नाजायज कब्ज़े आगामी दो दिनों में हटाने के आदेश

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने आज विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह आगामी दो दिनों में राज्य के बस स्टैंडों में से हर तरह का नाजायज कब्ज़ों को हटा दें। आज यहाँ पंजाब भवन में राज्य स्तरीय समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि बस स्टैंडों में लोगों द्वारा किये नाजायज कब्ज़े न सिर्फ़ बसों को चलने में रुकावट बन रहे हैं, बल्कि साथ ही नाजायज तौर पर कारोबारी गतिविधियों करके सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं।

Advertisements


पंजाब राज्य के सभी डिपूओं के जनरल मैनेजरों (जी.एम.) और आर.टी.ए. की मीटिंग को संबोधन करते हुये कहा कि हमें सभी को मिलकर विभाग की आय को बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग के साथ धोखा करने वाले किसी भी अधिकारी को बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को हिदायत की कि बीते लम्बे समय से जिन ट्रांसपोटरों की तरफ से बकाया टैक्सों की अदायगी नहीं की गई, उनसे टैक्स वसूली को तेज़ किया जाये और टैक्स देने से आनाकानी करने वाले ट्रांसपोटरों के खि़लाफ़ बनती कानूनी कार्यवाही की जायेगी।


इस मौके पर श्री वड़िंग ने यह भी कहा कि परिवहन विभाग के कंडक्टर से लेकर उच्च अधिकारी तक अपनी ड्यूटी बिना किसी डर और भय से करें क्योंकि राज्य में बस सेवा स्थापित नियमों के अनुसार ही चलाई जायेगी। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि राज्य में चल रही सरकारी और प्राईवेट बसों की चैकिंग में भी तेज़ी लाई जाये। उन्होंने राज्य के बस अड्डों और बसों की साफ़-सफ़ाई को यकीनी बनाने के लिए हर डीपू के जी.एम. की ज़िम्मेदारी तय करते हुये कहा कि बसों और बस अड्डों की साफ़-सफ़ाई विभाग का स्थायी फीचर होगा। इसके साथ ही उन्होंने ज़िला डिपूओं में पड़े कबाड़ को भी अगले पंद्रह दिनों में नीलाम करने के हुक्म दिए हैं।


इस मौके पर दूसरों के अलावा विभाग के श्री के. सिवा प्रसाद, आई.ए.एस, प्रमुख सचिव परिवहन विभाग, डा. अमरपाल सिंह, आई.ए.ऐस., राज्य परिवहन कमिशनर, भुपिन्दर सिंह राय, आई.ए.एस. डायरैक्टर राज्य परिवहन, डा. भुपिन्दर पाल सिंह, आई.ए.एस., एम.डी. पी.आर.टी.सी. विशेष तौर पर उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here