Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh भारत निर्वाचन आयोग द्वारा खरड़ के मतदान केंद्र की इमारत बदलने की...

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा खरड़ के मतदान केंद्र की इमारत बदलने की मंज़ूरी

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़): भारत निर्वाचन आयोग ने आज जि़ला निर्वाचन अधिकारी, एस.ए.एस. नगर के प्रस्ताव को मंज़ूरी देते हुए खरड़ के मतदान केंद्र की इमारत बदलने को मंज़ूरी दे दी है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर एस. करुणा राजू ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने विधानसभा हलका नंबर 52 खरड़ मतदान केंद्र नंबर 262, 263 और 266 की इमारत बदलने की मंज़ूरी दी है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जि़ला निर्वाचन अधिकारी, एस.ए.एस. नगर को हिदायत की है कि इस सम्बन्धी की जाने वाली अगली कार्यवाही हैंडबुक फॉर रिटर्निंग अफ़सर 2019 के चैप्टर 2 में बतायी गई प्रक्रिया को अपनाया जाए और इस सम्बन्धी राजनीतिक दलों को लिखित रूप में सूचित किया जाए।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here