लेबर-डे पर कोरोना जंग के हर मेहनतकश को हमारा सलाम: डा. राज

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आज विश्व मजदूर दिवस के मौके पर विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार ने समूह किरतीयों तथा प्रोफैशनल कर्मचारियों द्वारा कोरोना की सख्त चुनौती का सामना अपनी मेहनत व अथाह प्रयासों के साथ कर रहे हर व्यक्ति के लिए तिरंगा लहराकर सम्मान किया। देशभक्ति, गर्व एवं सम्मान का अनूठा प्रगटावा, हर तरफ तिरंगे ही तिरंगे, घर की छतों, बालकनियों, बरामदे और घर की सामने, मंडियों में, सडक़ों में, खेतों में, ट्रैक्टर/कंवाइनों पर तथा हर तरफ लोगों ने तिरंगे लहराकर केन्द्र से मांगा पंजाब का हक।

Advertisements

पंजाब कांग्रेस की अपील पर तिरंगे के माध्यम से लोगों ने अपनी चुनी हुई सरकार का समर्थन किया कि पंजाब का रुका हुआ जीएसटी का रिफंड तता कोरोना के साथ निपनटे के लिए रिलीफ फंड 20 हजार करोड़़ रुपये जल्द से जल्द जारी किए जाएं। चब्बेवाल हलके में आज यह दृश्य देखने योग्य था।

सबसे पहले डा. राज ने अपने घर की छत पर परिवार के साथ तिरंगा लहराया। मंडी में पहुंचकर सभी किसानों, आढ़तियों, मजदूरों व कर्मचारियों द्वारा तिरंगा लहराने के समय डा. राज ने भी वहां पहुंचकर उनका साथ दिया। गांवों में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बच्चों ने उत्साह के साथ इस मुहिम में भाग लेकर अपनी सरका की आवाज बुलंद करके केन्द्र तक पहुंचाने के लिए मुहिम को मजबूती दी। इस अवसर पर डा. राज ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जूझे हुए हर व्यक्ति की मेहनत के हम सभी ऋणि हैं तथा उन्हें सलाम करते हैं। पंजाब भाजपा द्वारा आज की जा रही भूख हड़ताल पर टिप्पणी करते हुए डा. राज ने कहा कि आज के समय में उन्हें खुद भूख हड़ताल न करके पंजाब का कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये इसके लिए केन्द्र की भाजपा सरकार से पंजाब के लिए राहत पैकेज की मांग करनी चाहिए। पहले ही अकाली-भाजपा के खाली किए खजाने तथा कोरोड़ों के लोन की मार पंजाब झेल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को लोगों के रोष को देखते हुए जल्द से जल्द हमें बनता हिस्सा व राहत पैकेज देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here