इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने टांडा में किया डा. राज के पक्ष में प्रचार

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। इंडियन ओवरसीज़ के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने सैम पितोदरा के दिशा निर्देशों अधीन देश के विभिन्न हिस्सों में जा कर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने के बाद आई.ओ.सी अमेरिका के प्रधान महिंदर सिंह गिलजियां के नेतृत्व में होशियारपुर हल्का के प्रत्याशी डा. राज कुमार चब्बेवाल के पक्ष में टांडा में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान विशेष प्रचार बस में पहुंचे ओवरसीज़ कांग्रेस के पदाधिकारियों का हल्का विधायक संगत सिंह गिलजियां के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Advertisements

इस दौरान प्रधान महिंदर सिंह गिलजियां, जनरल सचिव जर्मनी बलविंदर सिंह गुरदासपुरिया, कोआर्डीनेटर अमेरिका महफूज़ आलम ने दावा किया कि जुमलेबाज़ मोदी का राज सामने आ चुका है तथा देश के अंदर राहुल गांधी के पक्ष में जबरदस्त लोक लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि डा. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यू.पी.ए. सरकार की ओर से देश के विकास को दी गई गती को मोदी सरकार की नकारा तथा देश को धर्मों में बांटने वाली राजनीती पर पूरी तरह रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में किए गए प्रचार दौरान पता लग गया है कि देश के लोगों ने मोदी तथा एन.डी.ए. को नकार कर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का पक्का मन बना लिया है तथा कई राज्यों से फतवा भी मिल चुका है।

महिंदर सिंह गिलजियां ने कहा कि अब वह गुरदासपुर, अमृतसर तथा अन्य हलकों में प्रचार के उपरांत हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस अवसर पर विधायक संगत सिंह गिलजियां, जोगिन्दर सिंह गिलजियां, नगर कौंसल प्रधान हरीकृष्ण सैनी, सुखविंदर सिंह, सरपंच काबल सिंह, लखवीर सिंह लक्खी, जरनैल सिंह भूलपुर, सरपंच बलविंदर सिंह निक्का, निशान सिंह बैंसा, सरपंच हरदीप साबी,जोगिन्दर सिंह फ़ौजी कलोनी, हरजिंदरपाल सिंह नंगली, गोल्डी कलियाणपुर, अजीतपाल सिंह, पंच सन्नी कुमार, देसराज डोगरा, गुरसेवक मार्शल, दलजीत सिंह, किशन बिट्टू, राजेश लाडी, दविंदर बिल्लू सैनी, सन्नी पंडित, सुरिंदरजीत सिंह बिल्लु, पिंकी संगर, मंटू बैंचा, अमरीक सिंह, मनी शहबाज़पुर, गुरमुख सिंह, आशू वैद, भूपिंदर कलसी, पंकज सचदेवा, जीवन कुमार बबली, जसविंदर सिंह राजा दयाल, अनिल पिंका, इंदरजीत मुल्तानी, नम्बरदार महिंदर सिंह, टीनू, कैप्टन बलदेव सिंह व अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here