टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। साईं ब्लड सेवा संस्था की ओर से श्रीराम हाल अहियापुर में एक दिवसीय खूनदान व नि:शुल्क मैडिकल शिविर लगाया गया। इस दौरान सौरव कुमार, सैम, रोहित, अरुण पुरी, करण अरोड़ा, मन्ना मेहरा की अगुवाई में बाबा भाणे शाह दरबार के सेवादारों ने विशेष सहयोग दिया। संत क्षिप्रा गिरी जी के जन्मदिन को समर्पित संस्था की ओर से लगाए गए इस खूनदान कैंप का उदघाटन मुख्य मेहमान एस.एम.ओ. टांडा डा. केवल सिंह द्वारा किया गया।
खूनदान कैंप दौरान संत बाबा रंगीराम चैरिटेबल अस्पताल की टीम में बी.टी.ओ जगदेव सिंह गरेवाल, सोनी, मैडम भट्टी तथा मनप्रीत सिंह ने सेवाएं दी। इस दौरान 50 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। इस दौरान आयोजित कैंप में सरकारी अस्पताल टांडा के डाक्टरों की टीम डा. करन विर्क, डा. मीनाक्षी सैनी, मोनिका की टीम ने मरीज़ों का चैकअप करते हुए ज़रूरतमंद मरीज़ों को नि:शुल्क दवाईयां भी दीं। इस दौरान डा. केवल सिंह ने ब्लड सेवा संस्था के इस मिशन की सराहना करते हुए रक्तदानियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर गुलशन अरोड़ा, राजीव कुकरेजा, अमरदीप जोली, ओमप्रकाश शर्मा, राजन सोंधी, निखलेश जसरा नैनू, बौबी जसरा, मंजीत सिंह खालसा, भाई सुलक्खन सिंह खालसा, सन्नी पंडित, वीनू पंडित, अजय जैन लुधियाना, निपुण शर्मा लुधियाना, बरिंदर सिंह मसीती, सुरिंदर जाजा, रमेश चन्दर, नीरज वर्मा, संजीव सहगल लाडी, संदीप शर्मा, इंदरजीत बल्ली, बिमल अरोड़ा, प्रिंस नामधारी, हेमन जैन, रिंकू पनेसर, गौतम पंडित, सुमित कश्यप, सन्नी मेहरा, बब्बु शारदा, वरिंदर इत्यादि भी मौजूद थे।