भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियां पूरी: आशुतोष

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री भगवान परशुराम सेना एवं हिंदू संघ की बैठक जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा के उपलक्ष्य में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए आशुतोष शर्मा ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 7 मई को निकली जाने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शोभायात्रा संबंधी सेना व हिंदू संघ के पदाधिकारियों की सेवाएं लगाई जा चुकी है।

Advertisements

आशुतोष शर्मा ने कहा कि 7 मई को शाम 4 बजे शक्ति मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सरकार से छुट्टी करने संबंधी भी ज्ञापन सौंपे जा चुके है। उन्होंने बताया इस दौरान एक कैलेंडर भी रिलीज किया जाएगा और एक रसाला भी रिलीज किया जाएगा। जिसमें ब्राह्मणों के इतिहास की पूरी जानकारी के साथ ब्राह्मणों के गौत्र की जानकारी भी मिलेगी। जिसे लोगों के घरों में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में संत समाज के संत महात्माओं के अलावा ब्राह्मण समाज के विद्वान अपने विचार रखेंगे व ब्राह्मण समाज के इतिहास से लोगों को अवगत करवाएंगे।

आशुतोष शर्मा ने कहा कि अक्षय तृतीया का पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। क्योंकि मान्यता है कि इस दिन विष्णु जी के अवतार परशुराम का धरती पर जन्म हुआ था। इसी वजह से अक्षय तृतीया को परशुराम के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने बताया पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम का जन्म 6 उच्च ग्रहों के योग में हुआ, इसलिए वह तेजस्वी, ओजस्वी और वर्चस्वी महापुरुष बने। प्रतापी एवं माता-पिता भक्त परशुराम ने जहां पिता की आज्ञा से माता का गला काट दिया, वहीं पिता से माता को जीवित करने का वरदान भी मांग लिया था। इस मौके पर मुख्य सलाहकार केसी शर्मा व चीफ पैट्रन अजय ऐरी ने कहा कि सेना भगवान परशुराम जी के बताए मार्ग पर चलकर सेना हर धर्म एवं वर्ग को साथ लेकर देश एवं समाजहित में कार्य करती है।

इस यात्रा में होशियारपुर के सभी संगठनों एवं वर्गो को साथ लिया जाएगा और उन्हें भगवान परशुराम जी की जीवनी के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इसमें शहरी अध्यक्ष विपुल पंडित एवं राजीव शर्मा ने बताया कि यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से निकाली जाएगी, यात्रा का मुख्य आकर्षण सुंदर सजी झांकिया, घोडिय़ों पर विराजमान गणमान्य व्यक्ति एवं पुष्पवर्ष होगी। भगवान परशुराम सेना की माता रेणूका धाम से विशेष रूप से अक्षत एवं रौली का प्रसाद विशेष रूप से वितरित किया जाएगा। हिंदू संघ के पंकज बेदी ने बताया कि भगवान परशुराम जी के एक हाथ में शास्त्र और दूसरे हाथ में शस्त्र दिखाई देता है जो प्रतीत करता है कि भगवान परशुराम शास्त्रों और शस्त्रों के ज्ञाता है।

रोहित रावल ने कहा कि जो सच्चे मन से बुराईयों के विरूद्ध लड़ाई लड़ता है भगवान परशुराम साक्षात उसे बल एवं विद्या प्रदान करते है और हर संकट को हर लेते है। श्री ब्राह्मण सभा प्रगति के एडवोकेट सुनील पराशर ने भगवान श्री परशुराम की शिक्षाओं पर चल हमें समाजिक हितों के लिए कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर अजय ऐरी, राजीव शर्मा, एडवोकेट सुनील पराशर, अक्षय पराशर, पं. सन्नी, हरीश डोगरा, अभिषेक, दलीप ओहरी, परमिंदर, राजा, रोहित रावल तथा विजय अरोड़ा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here