विधायक गिलजियां ने साथियों सहित केन्द्र से की हक की मांग

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ के आह्वान पर विधायक उड़मुड़ संगत सिंह गिलजियां ने साथियों सहित तिरंगा लहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इस संकट के समय में भी पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है तथा पंजाब को हिंदोस्तान का हिस्सा नहीं समझा जा रहा। इस मौके पर उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए पंजाब का बनता हक देने की मांग की। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के हल्का प्रधान गोल्डी कलियाणपुर, एडवोकेट दलजीत सिंह गिलजियां आदि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here