नड्डा और सुरेश कश्यप कठपुतली : प्रेम कौशल 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यम दोनों कठपुतली की तरह कार्य करते हैं जिनका रिमोट कंट्रोल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हाथों में है और दोनों अपने स्तर पर सरकार एवं संगठन से जुड़े मसलों पर फैसले लेने में असमर्थ हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी ब्यान में भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा हमीरपुर में एक पत्रकार बार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा खुद प्रदेश में पूरी तरह बिखराव की स्थिति में है। जिसके चलते विगत उपचुनावों में भाजपा के कई नेताओं ने बगाबत कर निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ा और यहां तक कि भाजपा प्रत्याशी की ज़मानत तक भी जब्त हुई तथा आगामी विधानसभा चुनावों में पराजय निश्चित देख बीजेपी अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री हताशा में कांग्रेस नेताओं के प्रति आधारहीन बयानबाज़ी करते हैं।कौशल ने कहा प्रतिभा सिंह की अध्यक्ष पद पर तैनाती से भाजपा सहमी हुई है।

Advertisements

क्योंकि वह समस्त कांग्रेस जनों को एकसूत्र में बांध कर भाजपा को सत्ताच्युत करने के अपने अभियान पर निकल चुकी हैं, उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में वह प्रदेश में कांग्रेस की सुप्रीम बॉस हैं और यह आवश्यक नहीं उनके तमाम कार्यक्रमों प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता उनके साथ हों,पार्टी अध्यक्ष के रूप में वह पूरे प्रदेश के दौरे पर निकली हैं और पार्टी में प्रत्येक नेता की भूमिका आलाकमान ने पहले ही तय कर रखी है तथा निधार्रित भूमिका के अनुरूप ही सभी वरिष्ठ नेता अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।प्रेम कौशल ने भाजपा अध्यक्ष से सवाल किया कि वह क्यों मुख्यमंत्री के प्रदेश में होने बाले सभी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते और हिमाचल भाजपा के सबसे बड़े नेता शांता कुमार क्यों हमीरपुर में चल रही दो दिवसीय बैठक में भाग नहीं ले रहे और वह प्रदेश तथा केंद्र सरकारों पर समय समय पर तीखे हमले क्यों करते रहते  हैं इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here