व्यास पूजा का महोत्सव 10 से 13 जुलाई तक किया जा रहा है आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सद्गुरु चमन लाल जी महाराज की दिव्य अनुकंपा से योग साधन आश्रम मॉडल टाउन द्वारा व्यास पूजा का महोत्सव 10 से 13 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है | इस संबंधी जानकारी देते हुए आश्रम के आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा ने बताया कि व्यास पूजा महोत्सव योग भवन डीगाना रोड पर आयोजित किया जाएगा |

Advertisements

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे योग महादिव्य रामायण के पाठ का आरंभ किया जाएगा तथा 13 जुलाई को प्रातः 10 भोग डाला जाएगा | उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रातः और शाम को नित्य आरती और उपदेश होंगे तथा प्रतिदिन शाम 3 से 5 तक योग के साधनों का प्रदर्शन किया जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here