पीएसपीसीएल ने अपने पेंशनरों के लिए की हेल्पलाइन की शुरुआत

चंडीगढ़ ( द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सार्वजनिक सेवाओं को ऑनलाइन करके लोगों की मुश्किलों को दूर करने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने अपने पेंशनरों के लिए समर्पित ‘‘पेंशन हेल्पलाइन’’ की शुरुआत की है।अपने पेंशनरों के पेंशन के मामलों को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप देने और उनकी समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से स्थापित की गई यह हेल्पलाइन पी.एस.पी.सी.एल. पेंशनरों को क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा डिप्टी सी.ई.ओ. पेंशन और फंड कार्यालय को भेजे गए उनके पेंशन मामलों की स्थिति के बारे में आसानी से जानकारी लेने के लिए टैलीफ़ोन सेवाएं प्रदान करेगी।

Advertisements

अब सेवानिवृत्त कर्मचारी/मृतक के वारिस अपने पेंशन मामलों की स्थिति सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9646115517 पर कॉल/वाट्सऐप/एस.एम.एस. एक निर्धारित फॉर्मेट, जोकि पी.एस.पी.सी.एल. की वैबसाईट पर उपलब्ध है, के ज़रिये कर सकते हैं। इस सेवा का लाभ कामकाजी दिनों के दौरान सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक लिया जा सकेगा। हेल्पलाइन अधिकारी सम्बन्धित सेवानिवृत्त कर्मचारी/मृतक के वारिस को अपेक्षित जानकारी मुहैया करवाएगा।  

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के पेंशनर इस नंबर पर संपर्क करके तीन से चार कामकाजी दिनों के अंदर-अंदर अपने सवालों के हल/जवाब प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि अगर सेवानिवृत्त कर्मचारी/मृतक के वारिस पी.एस.पी.सी.एल. के मुख्य कार्यालय या पटियाला में सम्बन्धित पेंशन सेक्शन में पहुँच करना चाहते हैं तो वह दोपहर 12:00 से 1:15 बजे तक के निर्धारित समय के दौरान आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here