भाजपा ने हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर को सौंपी बड़ी जिम्मेवारी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पेशे से वकील विधायक नरेंद्र ठाकुर को भाजपा द्वारा बड़ी जिम्मेवारी सौंपने से हमीरपुर का सिर ऊंचा हुआ है। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में चुनाव के लिए हमीरपुर विधानसभा के विधायक नरेन्द्र ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का इलेक्शन एजेंट बनाया गया है। यह जानकारी भाजपा हमीरपुर मंडल के मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने जारी एक प्रेस बयान में दी।

Advertisements

नरेन्द्र ठाकुर ने इस अवसर पर जानकारी साँझा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 45 विधायक हैं, और वहीं लोकसभा की चार में से तीन सीटों पर भाजपा के सांसद है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एनडीए की प्रत्याशी के रूप में सुश्री द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में भाजपा के मतों का शत-प्रतिशत मतदान हो। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के सहयोगी दल सुश्री द्रौपदी मुर्मू की जीत पर पूर्णतः आश्वस्त हैं। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा शीर्ष नेतृत्व को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को देने के लिए उनका आभार जताया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here