Friday, October 23, 2026
Home Himachal देश को मजबूत बनाने में पंचायतों का अहम योगदान: धूमल

देश को मजबूत बनाने में पंचायतों का अहम योगदान: धूमल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश के निर्माण में पंचायतों  का सबसे बड़ा योगदान रहा है। ग्रामीण स्तर पर गठित पंचायतो के प्रतिनिधियों के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी होती है, विकास करवाने के साथ-साथ जज निर्णायक की भूमिका भी यह प्रतिनिधि निभाते हैं।  प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टौणी देवी कस्बे में आयोजित पंचायती राज प्रकोष्ठ के  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे। 

Advertisements

पंचायती राज्य प्रकोष्ठ का कार्यक्रम शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों ने टौनी देवी में पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के संयोजक तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न पंचायतों के लगभग 300 पंचायत प्रतिनिधियों पंचायत समिति सदस्य ने भाग लिया ।

इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आयोजकों सहित पंचायत प्रतिनिधियों भाजपा मंडल पदाधिकारियों विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का कार्य किया गया है। अध्यात्मिक नगरी बनाने के लिए पंचायतों में दर्शनीय तीर्थ स्थल बनाए जा रहे हैं। सुजानपुर में दो नए डिवीजन कार्यालय खोले गए हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here