आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ पर घर-घर तिरँगा से राष्ट्र प्रेम ओर गहरा होगा: भाजपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के तीनों मंडल अध्यक्षों की एक बैठक आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभारी भारत भूषण वर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही हैं।

Advertisements

अमृत महोत्सव कार्यक्रम तहत हर घर तिरंगा मुहिम देश में शुरू की गई है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य राष्ट्रवादी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं और देश का आम नागरिक भी मुहिम में भाग लेने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि घर घर तिरंगा अभियान नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की दूरगामी सोच को दर्शाता है क्योंकि  यह निश्चित है कि घर घर तिरंगा लगने के बाद लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना ओर गहरी होगी। जिसकी आज के माहौल में भारी जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि घर-घर तिरंगा पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अपना योगदान दें।

निपुण शर्मा व भारत भूषण वर्मा ने मंडल हरियाणा के अध्यक्ष अजय चोपड़ा, मंडल हरदोखानपुर के अध्यक्ष कमलजीत बंसल एवं मंडल शामचुरासी के मंडल अध्यक्षों व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसविंदर राणा से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया कि उच्च नेतृत्व के आदेश अनुसार अमृत महोत्सव विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए विभिन्न  कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की विशेष जिम्मेदारी लगाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here