Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur डीसी रेट से वंचित सफाई सेवकों एवं सीवरमैनों को तुरंत दिया जाए...

डीसी रेट से वंचित सफाई सेवकों एवं सीवरमैनों को तुरंत दिया जाए उनका बनता हक: यूनियन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वामी विवेकानंद भवन म्यूंसिपल कार्पेरेशन नगर निगम होशियारपुर में सफाई कर्मचारी यूनियन की मीटिंग प्रधान करनजोत आदिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें विशेष तौर पर सहायक कमिशनर संदीप तिवाड़ी, मेयर सुरिन्द्र कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण लता सैनी, समाज सेवी लक्की सफाई सेवकों को आ रही समस्याओं के सम्बन्धी विचार विमर्श करने हेतु शामिल हुये।सफाई कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग कि 47 सफाई कर्मचारियों तथा 4 सीवरमैन जो कि इनसोर्स होने से वंचित रहे गये थे उनको जल्द से जल्द से डी.सी. रेट किया जाये। सहायक कमिशनर ने यह विश्वास दिलाया कि दिनांक 11-08-2022 को वैबसाईट विंडो चालू हो जायेगी तथा इन मुलाज़मों को जल्द से जल्द इन्सोर्स किया जायेगा तथा अन्य कई ओर मांगे जैसे कि तेल, साबुन, वर्दियां, 10 लाख की एक साल की इन्शोरैंस , रेहड़े, मास्क, दस्ताने, सैनेटाईज़र इन मांगों को भी आने वाले कुछ दिनों तक हल कर दिया जायेगा तथा डी.सी. रेट की तनख्वाह का जो स्केल सफाई कर्मचारियों यू.टी. आई. चंडीगढ़ के मुलाज़मों को मिलता है वही स्केल सफाई कर्मचारियों पर भी लागू करवाया जायेगा। जिसमें सफाई कर्मचारी की तनख्वाह 18 हज़ार के लगभग हो। 

Advertisements

इस अवसर पर वाईस प्रधान सोमनाथ आदिया, बिक्रमजीत बंटी, सीनियर वाईस प्रधान बलराम, चेयरमैन राकेश कुमार काका, सुपरवाईज़र रविन्दर कुमार, जै गोपाल, हरबिलास, राजिन्दर कुमार,, देव कुमार, आशु ब्रैंच, अशोक कुमार, जोगिन्दरपाल आदिया, कैलाश गिल, मीडिया प्रभारी पंकज अटवाल, आदि शामिल हुये। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here