हरजोत बैंस द्वारा इतिहासकार जेएस गरेवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्रसिद्ध सिख इतिहासकार जे.एस. गरेवाल के अचानक देहांत पर दुख प्रकट किया है।  गौरतलब है कि प्रो. जे.एस. गरेवाल एक प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार और गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी (जी.एन.डी.यू.) के पूर्व वाइस-चांसलर थे। अपने शोक संदेश में श्री बैंस ने प्रो. गरेवाल को एक प्रसिद्ध सिख इतिहासकार और विद्वान बताया।  

Advertisements


दुखी परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों-मित्रों के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुए मंत्री ने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का बल प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here