Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे चोर, लोगों ने चोर को...

पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे चोर, लोगों ने चोर को पकडक़र किया पुलिस के हवाले

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर शहर में लगातार चोर पकड़े जा रहे हैं, लेकिन इन चोरों को पुलिस नहीं, बल्कि लोग खुद पकड़ रहे हैं। जो काम पुलिस को करना चाहिए, वह काम अब लोग करने लगे हैं। होशियारपुर के मोहल्ला अनमोल नगर में लोगों ने एक चोर को चोरी करते पकड़ा और उस चोर को पुलिस के हवाले किया गया। जानकारी के अनुसार शादी समारोह पर गए एनआरआई परिवार के घर को दिन-दिहाड़े चोरों ने निशाना बना लिया। चोर जैसे ही दीवार फांदकर फरार होने लगा तो किसी ने देख लिया व पकडक़र घर वालोंको सूचित कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisements

चोर से करीब ढाई से तीन तोले सोना तथा करीब 60 से 70 हजार की नकदी बरामद हुई हैं। लोगों का कहना है कि शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही चोरियों के कारण लोग हर समय डर के साए में जी रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वह जल्द से जल्द मोहल्लों में गश्ती बढ़ाएं ताकि प्रतिदिन हो रही चोरियों पर काबू पाया जा सके।
इस संबंध में जब थाना माडल टाऊन के साथ फोन पर संपर्क किया गया तो उनके साथ संपर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here