भगवान परशुराम जी का रथ लेकर राजस्थान से होशियारपुर पहुंचे आचार्य राजेश्वर जी का किया सम्मान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मंदिर युगल किशोर जी लालसोट जिला दौसा राजस्थान से ब्रहम परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष व आचार्य राजेश्वर जी महाराज होशियारपुर में श्री परशुराम भगवान का रथ ले कर पहुंचे। उन्होंने बताया की उनके द्वारा पूरे भारत में 1 लाख 11 हजार किलोमीटर लंबी रथ यात्रा करने का बीड़ा उठाया गया है। जिसके तहत वह विश्व के समस्त ब्राह्मण बंधुओं को एक सूत्र में बांधने के लिए महासंपर्क अभियान कर रहे हैं।

Advertisements

उनके साथ महंत राजू शर्मा भी मौजूद थे। श्री ब्राह्मण सभा प्रगति पंजाब ने होशियारपुर में उनके आने पर भव्य स्वागत किया। श्री ब्राह्मण सभा प्रगति पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील पाराशर ने उनको आश्वासन दिया कि वे उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे और ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

सभा के सेक्रेटरी अश्विनी शर्मा ने सभा के किए हुए कामों के बारे में रोशनी डाली। बाद में सभा ने युगल पीठाधीश्वर आचार्य राजेश्वर जी महाराज को सम्मानित किया। इस मौके पर अमरजीत दत्ता, अक्षय शर्मा, सोनू बाला,अभिषेक कौशल, सूर्य प्रकाश शर्मा, मनदीप शर्मा ,सुभाष शर्मा, लाभ राय शर्मा, सनी शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, संजीव शर्मा आदि भी शामिल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here