संजीव मन्हास के घर पर हुए हमले के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, पंजाब सरकार मुर्दाबाद के लगाए नारे

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: प्रवीन सोहल। जिला भाजपा प्रधान के घर दसूहा में बीते दिनों अज्ञात लोगों द्वारा हमला करके घर की तोडफ़ोड़ की थी। इस दौरान भाजपा का ध्वज भी उखाड़ दिया था। इससे भाजपा नेताओं और कार्यकत्र्ताओं में रोष पाया गया। शनिवार को जिला भाजपा प्रधान संजीव मन्हास के दसूहा में स्थित निवास स्थान पर पूर्व कैबेनिट मंत्री तीक्षण सूद, भाजपा मुकेरियां के इंचार्ज जंगी लाल महाजन, भाजपा पंजाब की उपाध्यक्ष उमेश शाकर, अजय कौशल सेठु, विजय शर्मा के नेतृत्व में पंजाब सरकार व असमाजिक तत्वों की गुंडागर्दी के विरुद्ध 500 से अधिक भाजपा कार्यकत्र्ताओ द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। कार्यकत्र्ताओं ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने हाथों में पार्टी के झण्डे पकड़े हुए थे।
इस अवसर पर पूर्व कैबेनिट मंत्री तीक्षण सूद ने संबोधित करते हुए कहा है कि पंजाब सरकार नशा तस्करी को तो बंद नहीं कर सकी अब पंजाब में गुंडा राज स्थापित कर रही है। भाजपा नेताओं के घर हमले करके उनको घायल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान भाजपा के विरोधी नहीं हैं सिर्फ कांग्रेस कार्यकत्र्ता ही किसानों के नाम पर गुंडागर्दी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी अधीन जिला भाजपा अध्यक्ष के घर दसूहा में हमला किया गया। उन्होनें कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों को न पकड़ा गया तो भाजपा पंजाब सरकार व पुलिस के विरुद्ध अंदोलन करेगी।
मुकेरियां हलका के इंचार्ज जंगी लाल महाजन ने कहा कि यह कार्रवाई एक घिनौनी साजिश है, जिसको सहन नहीं किया जाएगा तथा इस संबध में जिला पुलिस प्रशासन को भी मांगपत्र दिया जाएगा। जिला भाजपा प्रधान संजीव मिन्हास ने भी अपने संबोधन में कहा कि उसको डराने की कोशिश की जा रही है लेकिन वह भाजपा का एक सिपाही होने के नाते भाजपा के प्रोग्रामों को आगे बढ़ाते रहेंगे और पार्टी के प्रोग्रमों को घर-घर तक पहुँचाने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे।
इस अवसर पर बलकीश राज, संग्राम सिंह, जगप्रीत साही पंडोरी, प्रदीप पहाला, कामरेड विजय शर्मा संघर्षी योद्वा, राजिंदर महाजन, अमृत धनोआ, अनिल वरिष्ठ, राणा मंगल सिंह, लवकेश बत्तरा, बचनो देवी, डिंपल सूरी, अंजना कटोच, रजनी महाजन, शुकला महाजन, रजनी महाजन, ज्योति शर्मा, जगप्रीत साही, बचनो देवी भगत, दलजीत सिंह जीतू, डा.कुलदीप शर्मा, रूपिन्द्र सिंह मंडल प्रधान, विपन कुमार मंडल प्रधान कमाही देवी, रघुनाथ सिंह किसान मोर्चा प्रधान, प्रदीप कटोच, अमरीक सिंह, बतरा, कृपाल सिंह, डॉ सुभाष, विजय सेठी, मास्टर महिंदर सिंह, मास्टर राधेशाम, अमित तलवार, चरणजीत सिं हव भारी गिनती में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here