
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम के तहत तीन वार्डों में हो रहे उपचुनावों के मद्देनज़र जहां दलबदली का दौर जारी है वहीं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार भी तेजी से जारी है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि शहर के वार्ड नंबर 49 से कांग्रेसी पार्षद सुनीता देवी ने कांग्रेस को अलविदा कहकर आप का दामन थाम लिया है तथा इस दौरान उनके पति एवं अन्य साथी भी आप में शामिल हुए।

उपचुनाव के समय में इस राजनीतिक गलियारों में इस हलचल को कांग्रेस को बड़ी क्षति और आप को बढ़त के रुप में देखा जा रहा है। विधायक ब्रमशंकर जिम्पा और मेयर सुरिंदर कुमार ने उनका आप में स्वागत करते हुए वार्ड में विकास कार्यों की कमी न आने देने की बात कही।











