Sunday, October 18, 2026
Home Latest उत्तर प्रदेश में ज्वेलरी शॉप सहित कई दुकानों में लगी आग, लाखों...

उत्तर प्रदेश में ज्वेलरी शॉप सहित कई दुकानों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप सहित कई दुकानों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा गोरखपुर के कैम्पियरगंज स्थित चौमुखा बाजार में तरुण संघ मन्दिर के सामने हुआ है। ज्वेलरी और कपड़े की दुकान के साथ अन्य दुकानों में आग लग गई है।

Advertisements

आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दे कि आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचर आग पर काबू डालने की कोशिश शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक आग बुझाने की कोशिश में लगे पुलिसकर्मी विवेक कुमार घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here