अश्वनी गैंद लोकसभा लाभार्थी संपर्क अभियान के कनवीनर नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनहितोषि योजनाओं के लाभपात्रियों को योजनाओं का कितना लाभ मिला तथा कितने जरुरतमंद लोग इससे वंचित रह गए हैं संबंधी लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया है। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर लोकसभा क्षेत्र के कनवीनर नियुक्त किए गए हैं। पार्टी द्वारा जारी आदेशों के तहत जिला भाजपा होशियारपुर के सचिव अश्वनी गैंद को लोकसभा हलका होशियारपुर का कनवीनर नियुक्त किया गया है। पार्टी द्वारा जिम्मेदारी दिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए अश्वनी गैंद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी मेहनत से निभाएंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि तीसरा बार मोदी सरकार के उद्देश्य को साकार करने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभपात्रियों तक पहुंच करने के लिए चलाए गए अभियान के सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कनवीनर जगमोहन सिंह राजू की अगुवाई में अभियान को सफल बनाया जाएगा ताकि सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों को भी इनका लाभ दिलाया जा सके। अश्वनी गैंद को कनवीनर नियुक्त किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि पार्टी द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभपात्री तक पहुंचाने के लिए यह अभियान जरुर सफल होगा और इस बार पंजाब से भी भारी बहुमत से अधिक से अधिक लोकसभा सीटें जीतकर केन्द्र में मोदी सरकार के गठन में योगदान डाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here