कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की मात्र नौटंकी: निपुण शर्मा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़): भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कांग्रेस द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक शुरू की गई “भारत जोड़ो यात्रा” पर तंज कसते हुए कहा कि भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग की हिमायत करने वाली कांग्रेस भारत को जोड़ने की बात करें,तो किसी चुटकलें से कम नही है।उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले राहुल गांधी अपना घर, पार्टी को एकजुट कर लेते, तब भारत को जोड़ने की बात करते तो बेहतर होता। कांग्रेस के अपने पुराने समर्पित लोग,नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं और राहुल जी चले हैं देश जोड़ने। कांग्रेस की इस समय जो स्थिति है वो किसी से छिपी नहीं है। ये पूरा घमासान किसकी वजह से हो रहा है ये भी कोई राज नहीं है। ऐसे में जो अपने को अपनी पार्टी से भी नहीं जोड़ सके वो भारत जोड़ने की यात्रा पर निकले हैं।

Advertisements

शर्मा ने कहा कि देश में अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके राहुल गांधी और उनकी पार्टी अब नौटंकी कर रही है।भारत को जोड़ने की बात कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी उनके अपने परिवार से तीन प्रधानमंत्री थे।तब क्यो नही की,हम उन सभी युगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले आठ सालों की तुलना कर सकते हैं। राहुल गांधी पहले देश की जनता को स्पष्ट करें कि जम्मू-कश्मीर में उन्होंने धारा 370 का हमेशा विरोध क्यों किया,तब भारत टूटता कांग्रेस को नज़र नही आया।लेकिन देश की एकता और अखंडता को जीवित रखने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया,पूर्वोत्तर का पूर्ण एकीकरण किया और भारत जोड़ने की प्रक्रिया में साहसिक कदम उठाए है।भारत अब पहले से कहीं ज्यादा एकीकृत है। लेकिन राहुल गांधी जो तर्क देते हैं कि वे भारत को एकजुट करना चाहते हैं, उसका कोई अर्थ नहीं है। कोई भी समझदार व्यक्ति कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में नहीं फंसेगा। यह लोकसभा चुनाव से पहले की सिर्फ एक राजनीतिक नौटंकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here