Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के...

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए कैप्टन ने पीएम मोदी का अदा किया शुक्रिया

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने एक बयान में कहा, यह उनकी सरकार थी, जिसने 2017 से केंद्र के साथ इस मामले को उठाया था जब उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था।

Advertisements

उन्होंने कहा, यह पंजाबियों की लंबे समय से लंबित मांग थी कि हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए, जो देश के लिए वीरता, साहस और बलिदान के एक उत्कृष्ट प्रतीक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “भगत सिंह देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और यह उनकी महान और गौरवशाली स्मृति को उचित श्रद्धांजलि होगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here