Saturday, October 31, 2026
Home Punjab उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा राज्य के जनरल मैनेजरों, जि़ला उद्योग केंद्र...

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा राज्य के जनरल मैनेजरों, जि़ला उद्योग केंद्र और औद्योगिक ऐसोसीएशनों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के एम.एस.एम.ईज ईको-सिस्टम को मज़बूत करने के लिए स्मॉल इंडस्ट्रीज डिवैल्पमैंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) के साथ किए समझौते के मुताबिक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा राज्य के जनरल मैनेजरों, जि़ला उद्योग केंद्र और औद्योगिक ऐसोसीएशनों के लिए वेल्यु चेन और कलस्टर डिवैल्पमैंट पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम करवाया गया।  
 प्रशिक्षण का फोकस एरिया भारत सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त करना और हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास द्वारा पंजाब राज्य में एम.एस.एम.ईज के विकास में तेज़ी लाना था। प्रोग्राम का उद्घाटन प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पंजाब दिलीप कुमार ने किया।

Advertisements

उन्होंने एम.एस.एम.ईज के विकास के लिए ऐसे प्रोग्रामों के महत्व पर ज़ोर दिया। सचिव-कम-डायरैक्टर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग सिबिन सी ने भी राज्य के आर्थिक विकास के लिए उद्योगों के लिए ऐसे ओरिएंटेशन प्रोग्रामों की महत्ता को दर्शाया। प्रसिद्ध उद्योग विशेषज्ञ प्रो. वी पद्मानन्द, पार्टनर ग्रांट थॉर्नटन भारत ने राज्य में एम.एस.एम.ईज के विकास के लिए कलस्टर डिवैल्पमैंट एपरोच और वेल्यु चेन के संकल्पों संबंधी बताया। उन्होंने हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर के लाभों और राज्य के विकास में औद्योगिक ऐसोसीएशनों की भूमिका का भी जि़क्र किया। संयुक्त डायरैक्टर, डी.आई.सी. विश्व बंधु ने राज्य में उद्योग समर्थकीय माहौल को सुधारने के लिए विभाग की नवीनतम पहलों संबंधी बताया।  

इस समारोह में विभाग के 115 के करीब अधिकारियों समेत अतिरिक्त डायरेक्टरों, संयुक्त डायरेक्टरों, डिप्टी डायरेक्टरों, सहायक डायरेक्टरों, जनरल मैनेजरों, फंकशनल मैनेजरों, प्रोजैक्ट मैनेजरों, बिजऩेस फैसीलीटेशन अफसरों और औद्योगिक ऐसोसीएशनों के सदस्यों ने फिजिकल और वर्चुअल तौर पर शिरकत की।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here