होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी गांव बस्सी कलां जिला होशियारपुर की तरफ से प्रधान विनोद शाह द्वारा थाना चब्बेवाल के एसएचओ गुरप्रीत सिंह व स्वर्णकार संघ पंजाब के वाईस प्रधान पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने सभी को दशहरा पर्व की बधाई दी तथा कमेटी पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर हरि शरसा, विवेक चड्डा, विकास धीर, गगन सचदेवा, विजय चड्डा आदि मौजूद थे।