एबेकस प्रतियोगिता में 8600 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लाला लाजपत राय भवन चंडीगढ में अबेकस प्रतियोगिता का चैंपियंस समूह द्वारा आयोजन करवाया गया। जिसमें मास्टरमाइंड इंस्टिट्यूट होशियारपुर के 23 छात्रों ने भाग लिया। मास्टरमाइंड इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर मनी गोगिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 100 प्रश्नो को 20 मिनट में हल करना था। विद्यार्थियों को उनकी आयु के हिसाब से उनकी कैटेगरी में बांटा गया था। प्रतियोगिता का आयोजन संजीव कुमार द्वारा करवाया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 8600 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता में जमा,घटा, गुणा, भाग के प्रश्नों को हल करना था।

Advertisements

चंडीगढ़ के साथ साथ अहमदाबाद, मुंबई, तिरुवनंतपुरम को भी केंद्र बनाया गया थे। इस प्रतियोगिता का परिणाम 28 अक्टूबर को आएगा तथा विजेताओं को मास्टरमाइंड इंस्टिट्यूट की तरफ से भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके चैंपियंस समूह के निदेशक संजीव कुमार ने बताया ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। प्रतियोगिता के अंत में विद्यार्थियों को ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके विद्यार्थी नमन द्वारा रूबिक क्यूब को केवल 90 सेकंड में हल करने के लिए, सम्मानित भी किया गया। इस मौके मुख्य रूप से उपस्थित सुनीता गोगिया ने विद्यार्थियों को उत्तीर्ण आने के लिए आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here