Wednesday, November 4, 2026
Home Hoshiarpur जल शक्ति केंद्र ने मनाया राष्ट्रीय किसान दिवस

जल शक्ति केंद्र ने मनाया राष्ट्रीय किसान दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जल शक्ति केंद्र होशियारपुर और पंडित जगत राम मेमोरियल फोर्स ट्रस्ट ने लुधियाना बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से गांव बस्सी हस्त खां में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि निदेशक आत्मा डाॅ. रमन शर्मा, प्रभारी निदेशक के. वी. के होशियारपुर डाॅ. मनिंदर सिंह बौंस, पूर्व उपनिदेशक कृषि विभाग चमन लाल वशिष्ठ, फैप्रो के अध्यक्ष जसवीर सिंह, सहायक प्रबंधक एल. बी. पी. एल गुरमीत सिंह, फोर्स अध्यक्ष ज्योति शर्मा, डायरेक्टर फोर्स संजीव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisements

फोर्स निदेशक संजीव शर्मा ने इस दिन के महत्व और फोर्स ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। डॉ. रमन शर्मा ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती अब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है और इसे बढ़ावा देने के लिए व्यापक योजनाएं बनाई जा रही हैं। डॉ. कुलदीप सिंह ने कृषि क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सिंहावलोकन किया, उन्होंने विशेष रूप से जल संरक्षण के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने किसानों से स्थानीय रूप से उपयुक्त किस्मों को लेने और कम रसायनों का उपयोग करने की भी अपील की। मनिंदर सिंह बौंस ने प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराए गए अवसरों के बारे में बात की और किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

डॉ. जसवीर सिंह ने अपनी प्रस्तुति के अद्भुत अवसर के लिए फोर्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने पंजाब में पानी और मिट्टी की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की और स्वस्थ भोजन पैदा करने के लिए कृषि को जैविक और प्राकृतिक बनाने की सिफारिश की। डॉ. चमन लाल वशिष्ठ ने पांच तत्वों मिट्टी, पानी, हवा, सूरज की रोशनी और स्पेस पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फसल ज्यामिति, यहां तक कि फसलों की दूरी भी मायने रखती है। उन्होंने कहा कि इस विधि से पानी की भारी बचत की जा सकती है। ज्योति शर्मा ने मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और लुधियाना बेवरेजेज का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जलवायु एवं जल संरक्षण हेतु प्रयास करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए। स्थानीय कलाकार गुरदीप व उनकी पार्टी ने शानदार प्रस्तुति दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here