Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur नडालो का रणजीत 20 ग्राम नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार 

नडालो का रणजीत 20 ग्राम नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार 

arrested-clip-art
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना मेहटियाना पुलिस ने एक युवक को 20 ग्राम नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. सतविंदर सिंह बतौर ड्यूटी अधिकारी थाना मौजूद थे तो ए.एस.आई. जरनैल सिंह एस.टी.एफ. ने फोन पर सूचना दी कि वह साथी कर्मचारियों के साथ गश्त के संबंध में नडालो नहर के पुल पर मौजूद थे तो रणजीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी नडालो जिससे कोई गैर कानूनी चीज होने का शक है को काबू किया हुआ है।
जिस पर ए.एस.आई. ने मौके पर पहुंचकर उक्त नौजवान की तलाशी ली तो उससे 20 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ। जिस पर थाना मेहटियाना पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here