हमारे प्रदेश पर बनी रहे छठी मइया की कृपा: पासी/खोजेवाल

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार,झारखंड और पूर्वांचल में मनाया जाता हैै। इन प्रदेशों के कामगार जब अपने परिवारों समेत पंजाब आए तो उनके साथ उनके पर्व और त्योहार भी यहां पहुंच गए।मन की पवित्रता के साथ मनाए जाने वाले इस पर्व में डूबतेे और उगते सूरज को अघ्र्य दिया जाता है।सबसे बड़ी बात यह है कि इस अवसर पर व्रत रखने वाली महिलाएं छठ मइया से बेटी की कामना करती हैं। रविवार को छठ पर्व का त्योहार अमृतसर रोड कांजली में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोक आस्था के महापर्व छठ पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया। इस कार्यक्रम में पहुंचे संघ के सीनियर अधिकारी अशोक गुप्ता, भाजपा के जिला प्रधान राजेश पासी,पूर्व चेयरमेन व भाजपा जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, एससी मोर्चा के जिला प्रधान बलविंदर सिंह राइयांवाल, महिंदर सिंह बलेर, भाजपा नेता निर्मल सिंह नाहर ने सभी लोगों को छठ पर्व की बधाई दी है। भाजपा नेताओ ने कहा कि लोकआस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता आज सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर बहुत-बहूत मंगलकामनाये।

Advertisements

छठी मइया कि किरपा से हमारे प्रदेश में सबके जीवन में सुख ए खुशहाली बनी रहे। राजेश पासी और रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि पर्व और त्योहार का महत्व ही सामूहिकता का दर्शन है,हम सब मिलकर एकजूट होकर प्रकृति के प्रति स्वच्छता के प्रति और लोक आस्था के प्रति इस समर्पित भाव के साथ काम कर रहे हैं,उसका एक आदर्श उदाहरण छठ जैसे पर्व होते हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा में सूर्य पूजा प्रकृति के साथ हमारी संस्कृति के गहरे संबंध का प्रमाण है। छठ एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है, जो देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों में भी मनाया जाता है। यह पर्व स्वच्छता पर भी विशेष जोर देता है।

छठ त्योहार के आगमन पर, सडक़ों, नदियों, घाटों और पानी के विभिन्न स्रोतों को सामुदायिक स्तर पर साफ किया जाता है। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह,रोशन प्रभु,रमा कांत गुप्ता,अमृत गुप्ता, अदितीय गुप्ता, अरोड़ा गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, मनोज, प्रकाश कुमार, सचिन, अनीता देवी, मन देवी, खुशबु देवी, रेखा देवी, प्रेम देवी, ज्योति सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here