लगातार प्रमुख हस्तियों के कत्लेआम भगवंत मान सरकार के माथे पर कलंक: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, सुरेश भाटिया बिट्टू, अशवनी गैंद, वरिंदर शर्मा द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि पंजाब में जब से भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता संभाली है तब से ही पंजाब में अराजकता का माहौल है।  प्रति दिन कहीं ना कहीं गोली चलने की घटनाएं होती रहती हैं। बेकसूर  लोगों की जानें कौड़ियों के मूल्य में जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर दनदनाते  फिर रहे हैं। चोर,लुटेरे,डाकू सरेआम जाकर लोगों को लूट रहे हैं,फिरौतियाँ  मांगी जाती हैं।

Advertisements

सूद ने  कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के समय खेल के मैदान में ही संदीप सिंह अंबिया की कबड्डी के मैदान में ही हत्या, अंतरराष्ट्रीय गायक तथा कलाकार सिद्दू मूसेवाला की हत्या तथा उसके बाद शिवसेना प्रधान सुधीर सूरी की हत्या ने सिद्ध कर दिया है कि खिलाड़ी, कलाकार, व नेता कोई भी सुरक्षित नहीं है। जो कि वर्तमान सरकार के माथे पर कलंक के समान है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था की तरफ सरकार ध्यान ना दे कर सूबे व सूबे  के बाहर अपनी झूठी प्रशंसा के प्रचार में अपना समय गवा  रही है। उन्होंने यह भी  कहा कि भगवंत मान  तथा उसकी टीम प्रशासन चलाने में पूरी तरह नौसिखिये  तथा असफल साबित हुई है। ऐसी पंजाबियों के खून की  प्यासी  निकम्मी सरकार को तुरंत भंग  कर देना चाहिए, ताकि भविष्य में और कीमती जानें बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा सूरी की जान को खतरे में पहले ही बता देने के बावजूद भी उसकी हत्या हो जाना बहुत से  सवाल खड़े करता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here