केंद्रीय जेल में ट्रांसजैंडर समुदाय ने नुक्कड़ नाटक पेश कर बंदियों को किया जागरुक


होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं दिवस पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से शान(सोसायटी फार ह्यूमन अलाइंस नीड) के साथ मिलकर केंद्रीय जेल के प्रांगण में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आयोजित इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से  ट्रांसजैंडर व्यक्तियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में कैदियों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए सक्रिय रुप से भाग लेने का अवसर दिया गया।

Advertisements


सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि नालसा के निर्देशों पर जिले में 31 अक्टूबर से 13 नवंबर नि:शुल्क कानूनी जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से केंद्रीय जेल में ‘हक हमारा भी तो र्है’ अभियान के अंतर्गत हवालातियों व कैदियों में जागरुकता फैलाई जा रही है, जिस कड़ी में 9 नवंबर को केंद्रीय जेल में इस नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जेल होशियारपुर में ट्रांसजैंडर व बंदियों को एक मंच पर लाकर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि कानूनी जागरुकता फैलाने और ट्रांसजैंडर समुदाय की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से जेलों में बंद व्यक्तियों को बुनियादी कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम था, जिससे समाज को हर पहलू में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश जाता है। इस दौरान केंद्रीय जेल होशियारपुर में कैदियों व हवालातियों को इंफारमेशन कार्ड भी बनाकर दिए गए, जिस पर उनके केस से संबंधित सारी जानकारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here