किसानों को राहत देने की बजाय भगवंत मान ने किया उनका अपमान: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)।  पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के कार्यालय से जारी प्रेस नोट में भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, विजय पठानिया, सुरेश भाटिया (बिट्टू) , अश्वनी गैंद, सुरिंदर पाल भट्टी पार्षद, शिव कुमार काकू  ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार का हर बात पर दोहरा चेहरा है तथा दोहरे मापदंड  अपना रही है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली की सीमाओं पर किसानों ने धरने  लगाकर सभी क्षेत्रों से मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिये थे  तथा आम जनमानस को भारी असुविधा हो रही थी। तब भगवंत मान समेत सभी आपिय  केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रहे थे।  

Advertisements

अब जबकि भगवान ने किसानों को उनकी मांगें मान लेने का आश्वासन देने के बाद भी मांगे नहीं मानी तो जिसके विरोध में किसानों ने आंदोलन शुरू किया है तो भगवान मान केसवर का बांध ही टूट ही गया  अब भगवंत मान को  पता चला है कि किसानों के धरने से आम लोगों को क्या तकलीफ होती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर भगवंत मान किसानों की मांगे  किये गए वायदे के अनुसार पूरी कर देते तो किसानों को धरने पर बैठने की जरूरत ही नहीं थी। इसमें कसूर भगवंत मान का हैं किसानों का नहीं। सूद ने  कहा कि भगवंत मान की किसानों के प्रति धरने के बहाने पैसे उगाहने  टिप्णी से किसान अपमानित व आहत हुए हैं। भगवंत मान की टिप्णी उसकी किसानों के प्रति गन्दी व अहंगकारी  सोच का प्रकटीकरण करवाती हैं।  जिसके लिए भगवंत मान को तुरंत किसानों से माफ़ी मांगनी चाहिए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here