रंगला पंजाब बनाने के दावे करने वाली आप पार्टी की सरकार में आज पंजाब निर्दोषों के खून से रंगा: भाजपा नेता

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़): भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर शिव सूद, शरद सूद, यशपाल शर्मा, दीक्षांत ठाकुर  द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव से पहले पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का वादा किया गया था। परन्तु पिछले 8 महीने में ही पंजाब की इतनी दुर्दशा हो गई है कि पंजाब निर्दोषों के खून से रंग गया हैं।  नशे से मरने वाले नौजवानों की संख्या बहुत अधिक हो गई है, सभी कर्मचारी सड़कों पर  हैं, किसानों की  आत्महत्या करने तथा उन्हें धरने लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं। सबसे ऊपर बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा है। जो आने वाले कल के लिए गंभीर चुनौती दे रहा है। आम आदमी पार्टी के नक्सलियों, खालिस्तानियों, गैंगस्टरों तथा आतंकवादियों के साथ सम्बन्ध  तो पहले से ही जगजाहिर है। परंतु भगवंत मान सरकार के दौरान इन सभी आपराधिक तत्वों ने खुलेयाम अपनी  कार्रवाईयां शुरू कर दी है।

Advertisements

आम आदमी पार्टी की सरकार मात्र प्रचारवादी सरकार बन के रह गई हैं बार-बार उन्ही घोषणाओं के इश्तिहार छपादे  जा रहे हैं जिनको लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा था। परन्तु कोई भी घोषणा अभी तक पूरी तरह लागू नहीं हुई। कब्बडी खिलाडी संदीप सिंह अम्बियां, सिधूमुसेवाल, सुधीर सूरी तथा डेरा प्रेमी आदि प्रमुख व्यक्तियों के गोलीबारी द्वारा किये गए कत्ल  से आम आदमी का सरकार पर से विश्वाश पूरी तरह उठ गया हैं।  
तीक्ष्ण सूद ने कहा कि आज सुबह  बटाला में अकाली कार्यकर्त्ता अजित  पाल सिंह की हाईवे पर सरेआम गोली मार कर की गई हत्या ने सरकार को फिर से कटघरे में खड़ा कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के लोग अपनी जान व माल की सुरक्षा के प्रति गंभीरता से चिंतित हैं। परन्तु भगवंत मान तथा उनके मंत्री मंडल के सदस्य गुजरात में चुनावी पर्यटन में व्यस्त हो कर पंजाब को भगवान के भरोसे छोड़ कर गए हुए हैं।  भाजपा नेताओं ने कहा कि नित नए कत्लों तथा गोलीबारी घटनायों  की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए भगवंत मान तथा उनके कैबिनेट साथियों को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए वरना वह बताए की अभी तक उनकी सरकार में कितने और कत्ल करवाने के बाद सरकार जागेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here