Saturday, October 31, 2026
Home Crime केस दर्ज करने के बदले 10,000 की रिश्वत लेता एएसआई रंगे हाथों...

केस दर्ज करने के बदले 10,000 की रिश्वत लेता एएसआई रंगे हाथों काबू

arrested-clip-art


चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अंतर्गत राज्य में भ्रष्टाचार विरुद्ध शुरू की मुहिम के दौरान आज एक सहायक सब इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई.) सुरिन्दर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर पठानकोट में तैनात मुलजिम ए. एस. आई. सुरिन्दर सिंह ( नं. 128/ पठानकोट) को महावीर सिंह, निवासी गाँव समराला, ज़िला पठानकोट की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी और विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम उसकी पत्नी और पुत्र की डाक्टरी रिपोर्टों के आधार पर पुलिस केस दर्ज करने के बदले 50,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है।

Advertisements

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस मुलाज़िम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त ए. एस. आई. के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here