Friday, October 9, 2026
Home Crime साईं मंदिर में चोरी, तीन चोरों ने सेवादार के कुरते से 5...

साईं मंदिर में चोरी, तीन चोरों ने सेवादार के कुरते से 5 हजार किए चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। गत रात्रि 15 मई को कुष्ट आश्रम के समीप साईं मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां से सेवादार के कुरते से करीब 5 हजार रुपये की राशि चोरी कर ली। तीन चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया और उनकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Advertisements

जानकारी देते हुए योगेश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की हरकत से पता चला है कि गत रात्रि करीब ढाई बजे तीन चोर मंदिर में दाखिल हुए और उन्होंने सेवादार के कुरते से करीब 5 हजार रुपये (4800 रुपये) की नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंधी थाना सदर पुलिस को शिकायत दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here