Sunday, October 25, 2026
Home Education सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में ’’सशस्त्र सेना झंडा दिवस’’ मनाया गया 

सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में ’’सशस्त्र सेना झंडा दिवस’’ मनाया गया 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में प्रिंसीपल श्रीमति जोगेश के नेतृत्व में वाईस प्रिंसीपल डा. जसवीरा मिन्हास तथा रेड रिबन क्लब और एन.एस.एस. इंचार्ज विजय कुमार के सहयोग से ’’सशस्त्र सेना झंडा दिवस’’ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के वाईस प्रिंसीपल डा. जसवीरा मिन्हास ने देश की सेना के महत्व पर रौशनी डालते हुए कहा कि हम अपने देश की सेना के कारण ही सुरक्षित हैं। इस लिए हमें भी उनके प्रति बनते अपने फर्ज को ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए। 

Advertisements

रेड रिबन क्लब और एन.एस.एस. इंचार्ज विजय कुमार ने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं पर हर एक मुसीबत तथा मौसम को खुशी-खुशी सहन करते हुए सैनिक हमारे पर किसी भी प्रकार की मुसीबत नहीं आने देते, हम आज़ादी तथा खुशी के साथ जि़ंदगी व्यतीत करते हैं उसी प्रकार हमें भी उनकी तथा उनके परिवारों के सदस्यों की मदद तन, मन, धन के साथ करनी चाहिए। हम अतीत को देखते हुए समझ सकते हैं कि ना जाने कितने सैनिक देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये। उनके परिवारों की देखभाल करना हमारा फर्ज बनता है। 

इस अवसर पर छात्रा राजदीप, सायना तथा तान्या ने भी इस दिवस से संबंधित अपने विचार पेश किये तथा लोगों, स्टाफ एवं छात्रों को आगे आ कर, बढ़-चढ़ कर सैनिकों के परिवारों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों द्वारा इस दिवस से संबंधित पोस्टर भी बनाये गये । इस अवसर पर अस्सिटेंट प्रोफेसर नीती शर्मा, गुरमिंदर कौर, संदीप कौर, सरिता कुमारी, शशी और निशा वशिष्ट भी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here