Monday, October 5, 2026
Home Education एसएवी स्कूल में सीबीएसई द्वारा निर्देशित भारतीय भाषा समर कैंप का सफल...

एसएवी स्कूल में सीबीएसई द्वारा निर्देशित भारतीय भाषा समर कैंप का सफल आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन समाज द्वारा संचालित एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग स्कूल में सी.बी.एस.ई द्वारा निर्देशित भारतीय भाषा कैंप का सफल आयोजन स्कूल प्रबन्धन कमेटी के प्रधान जीवन जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन कर बच्चों को उसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराना, सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना तथा बहुभाषिक शिक्षा को बढ़ावा देना है।

Advertisements

इस वर्ष विद्यालय द्वारा मराठी भाषा का चयन किया गया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने मराठी भाषा में अभिवादन, परिचय व दैनिक उपयोग के शब्द ,सरल वार्तालाप तथा मराठी संस्कृति से जुड़ी रोचक जानकारी सीखी। विद्यार्थियों को मराठी संस्कृति से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में, मराठी गीत और मराठी भाषा के अन्तर्गत आने वाले प्रदेशों को भारत के मानचित्र पर दिखाकर उस भाषा के प्रति उनकी रुचि को और बढ़ावा दिया गया।

प्रधान जीवन जैन, सचिव माणिक जैन, कोषाध्यक्ष साहिल जैन, अशोक जैन और नवनीत जैन ने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने भारतीय भाषा समर कैंप में उत्साहपूर्वक भाग लेकर मराठी भाषा व संस्कृति का ज्ञान प्राप्त किया। यह पहल राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक सम्मान और बहुभाषिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने कहा कि हम सभी विद्यार्थियों और अपने शिक्षकों की भागीदारी की सराहना करते हैं और वे इसी लगन से सीखने और सिखाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। अंत में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले विजेता विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here