निपुण शर्मा लगातार दूसरी बार भाजपा के जिला अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व पंजाब महामंत्री जीवन गुप्ता के निर्देश अनुसार संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार नियुक्तियों की जा रही हैं।

Advertisements

होशियारपुर के भाजपा के जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की बढिय़ा कार्यगुजारी को देखते हुए उन्हें फिर से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्विनी गैंद, जिंदू सैनी, राजा सैनी व अन्य नेता व कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here