कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा, निजी कारण बताए

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी अनुसार उन्होंने निजी कारणों के चलते यह कदम उठाया जाना बताया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सरारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और विधानसभा में भी विपक्ष ने उन पर आरोप लगाते हुए उनके त्यागपत्र की मांग की थी।

Advertisements

लेकिन समस्त आरोपों को सरारी ने नकार दिया था। लेकिन उनके द्वारा अब यह कद उठाए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों के अनुसार मान सरकार की कैबिनेट में अब फेर बदल की संभावना भी जताई जा रही है तथा चर्चा है कि कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here