Saturday, October 31, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार ने पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 14...

पंजाब सरकार ने पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाईं: हरजोत बैंस

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने राज्य में कड़ाके की ठंड और धुंध बरकरार रहने के कारण राज्य के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और प्राईवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों की पहली कक्षा से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 14 जनवरी, 2023 तक छुट्टियां बढ़ा दीं हैं। यह जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी स्कूलों की 8वीं कक्षा से 12वीं कक्षा की क्लासें पहले घोषित किये अनुसार 9 जनवरी, 2023 को लगनी शुरू हो जाएंगी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि प्राइमरी, मिडल और सेकंडरी स्कूलों के अध्यापक 9 जनवरी, 2023 से स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और सभी स्कूलों के खुलने का समय प्रातः काल 10 बजे से 3 बजे तक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here