मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंदी के दौर में भी भारत की इकोनॉमी मजबूत: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, विजय पठानिया, राज कुमार, यशपाल शर्मा द्वारा जारी प्रेस  नोट में कहा गया है कि विश्व बैंक  ने  फिर से एक बार भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताया है, जो कि भारतीयों के लिए गर्व  की बात है। विश्व बैंक के अनुमान  के अनुसार अगले वित्त वर्ष में वैश्विक  मंदी के बावजूद भी भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.6 % की रफ्तार से आगे बढ़ने की संभावना है।  

Advertisements

उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ व  दूरदर्शिता के कारण जिसके  अंतर्गत  उन्होंने जनधन योजना, कौशल विकास योजना,स्टार्टअप ,स्टैंड अप, मेक इन इंडिया आदि  योजनाएं  शुरू की, जिससे  ना केवल बेरोजगार  नौजवानों को भारी  गिनती में रोजगार मिला परन्तु उससे  देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई।  मोदी सरकार के  कार्यकाल में  पिछले 30 सालों में तीसरी बार ग्लोबल इकोनॉमी की मंदी जिसमें चीन,अमेरिका,यूरोप तथा अफ्रीका  जैसे बड़े देशों पर भी आर्थिक संकट गहराया हुआ है, भारत  ऐसे मौके पर विश्व के अन्य सभी देशों से अपने आप को आरामदेह  महसूस कर रहा।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी तथा जी.एस.टी लागू होने से भी भारत को आर्थिक मोर्चे पर मजबूती के लिए बल मिला है।  इन सभी बातों ने सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक मोर्चे पर बड़ी मजबूती व तेजी से आगे बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here