विश्व शक्ति बनते हुए भारत का आधार है महाबलदानी बाबा दीप सिंह जैसे शुरवीरों का बलिदान: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद  द्वारा आज महाबलदानी योद्धा बाबा दीप सिंह के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर  कीर्तन से  आज उन्होंने मेयर शिव सूद व यशपाल शर्मा के साथ नमन होकर महान बलिदानी बाबा दीप सिंह का आशीर्वाद हासिल किया। बाबा रंजीत सिंह के संरक्षण में गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदा  डगाना रोड से हर साल की तरह एक महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की गिनती में उपस्थित हुए श्रद्धालुओं के अतिरिक्त हाथी , घोड़े व ऊंट  भी शामिल थे।

Advertisements

नगर कीर्तन में मनोहर हरजस कीर्तन चल रहा था तथा स्थान-स्थान पर सजावटी गेट व लंगर  भी लगे हुए थे। श्री सूद ने बाबा जी का आशीर्वाद लेने के बाद कहा कि  महापुरुषों का बलिदान तथा तपस्या  हमारे देश की धरोहर है, जिसके कारण आज भारत विश्व के एक  महान देश के रूप में उभर रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here